दिशा कासट को विदर्भ की कप्तानी
सीनियर टी- 20 ट्रॉफी क्रिकेट

नागपुर/ दि. 24- विदर्भ क्रिकेट असो.वीसीए ने गुरूवार को सीनियर महिलाा टी-20 ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबलों हेतु 16 सदस्यीय दल की घोषणा की है. अमरावती की ऑल राउंडर दिशा कासट को कप्तान और भारती फूल माली को उप कप्तान घोषित किया गया है. भारती ने अंतिम लीग मैच में बडोदा के विरूध्द अंतिम गेम पर छक्का जडकर विदर्भ को विजय दिलाई थी. विदर्भ ने दिशा कासट की कप्तानी में 7 मैच खेलकर 6 में विजय प्राप्त की. सुपर लीग में प्रवेश किया.
टीम में दो परिवर्तन किए गये हैं. रिध्दिमा मरदवार और कंचन नागवानी के स्थान पर अदिति पालांदूरकर और सायली शिंदे को लिया गया है. सुपर लीग के पहलेे मैच में विदर्भ का मुकाबला कल बडोदा के लालभाई स्टेडियम में मध्यप्रदेश से होगा.
टीम : दिशा कासट (कप्तान), भारती फुलमाली (उप कप्तान), लतिका इनामदार (विकेट कीपर), मोना मेश्राम, अंकिता भोंगडे, मानसी पांडे, ऋध्दि नाईक, श्रेया लांजेवार, अदिती पलांदुरकर, सायली शिंदे, नुपूर कोहले, आरती बहेनवाल, तृप्ति लोढे, कोमल झांझड, आर्या गोहाने, गार्गी वाहनकर,
स्टैंड बाय: – आयुषी ठाकरे, रूपाली सहारे (विकेट कीपर)
सहयोगी सदस्य :- नृूशिन अ खदीर (कोच ), अक्षय कोल्हर (सहायक कोच), हर्षा बोकडे, ( स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच), मधुरा कालेा (फीजियो ), रोहित पागे ( वीडियो विशलेषका), यश सिरसट (साइड- आर्म थ्रोयर), तृणालाी धामनकर.





