पुलिस कर रही है जांच

मप्र के व्यक्ति का शव कुँए में मिला

परतवाड़ा/मेलघाट/दी १४-पड़ोसी मध्यप्रदेश से कृषि कार्य करने धारणी तहसील में आये एक व्यक्ति का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.आदिवासी अंचल की धारणी तहसील में यह व्यक्ति भागीदारी में खेती करने के लिए आया था.कुएं में शव पाये जाने से परिसर में खलबली मची हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के माझगावं निवासी फूलसिंह चतरसिंह भांवरे(35)नामक युवक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ धारणी के मांडवा में भागीदारी से खेती करने दो साल पहले आया था.गुरुवार 9दिसंबर की शाम को  फूलसिंह अपने घर मे सामान देकर चला गया,उसके बाद वो घर नही लौटा.उसकी पत्नी बेसब्री से उसकी राह तकती रही.दो दिन बीतने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई.धारणी पुलिस को भी इसकी इतल्ला दी गई.पुलिस ने मिसिंग की शिकायत दर्ज कर सभी को सूचना दे रखी थी.रविवार को परिवार के सदस्यउसकी खोजबीन कर रहे थे,तब वह एक खेत मे पहुंचे.खेत के कुएं में उन्हें शव तैरता दिखाई दिया.तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
Back to top button