शेंदुरजना बाजार में किसान ने लगाई फांसी

तिवसा/ दि.12– तिवसा पुलिस थाना क्षेत्र के मौजा श्रीक्षेत्र शेंदुरजना बाजार में एक किसान ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फसल न होने के कारण किसान परेशान था, ऐसा गांववासियों व्दारा व्यक्त किया जा रहा है. विलास मधुकरराव राजुरकर यह फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान का नाम बताया गया है. विलास राजुरकर सुबह के वक्त खेत में जाने का कहकर घर से निकले. सुबह 7 बजे फांसी के फंदे पर झुलती हुई राजुरकर की लाश दिखाई दी. इस घटना की सूचना मिलते ही तिवसा पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए रवाना की. विलास राजुरकर के पीछे दो पुत्र, पत्नी, मां ऐसा भरापुरा परिवार है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरु की हेै.

Back to top button