शेयर मार्केट का झांसा देकर 7.20 लाख ठगे
अभियंता ने परतवाडा थाने में की शिकायत

परतवाडा /दि.30 – शेयर मार्केट में रुपए निवेश करते हुए बडा मुनाफा देने का झांसा देकर लगातार लोगों के साथ धोखाधडी की जा रही है. इसी तरह परतवाडा के निजी अभियंता को आरोपियों ने अपने बोल बचन में फंसाकर शेयर मार्केट के नाम पर 7 लाख 20 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. परतवाडा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक परतवाडा के गुरुकुल कॉलोनी निवासी संतोष रमनसिंह गहलोद (42) और उनकी पत्नी को टेलीग्राम पर ट्रेडिंग एप के जरिए 8 अगस्त को एक मैसेज प्राप्त हुआ. जिसमें शेयर मार्केट के जरिए रुपए निवेश करने के लिए कहा गया. ताकि अच्छा मुनाफा कम सके. संतोष गहलोद ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करते हुए सारी जानकारी ली. इसके बाद आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खातों से 7 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. शुरुआत में आरोपी द्वारा कुछ रुपए संतोष को मुनाफे के तौर पर प्राप्त हुए. लेकिन जब रुपए की जरुरत रहने पर संतोष ने रुपए निकालने की कोशिश की तो पता चला कि, उनके साथ धोखाधडी की गई है. रविवार को संतोष गहलोद ने थाने में जाकर शिकायत की. परतवाडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करते हुए जांच-पडताल शुरु कर दी है.





