महिला को धमकी देकर ऐंठे साढे 8 लाख रुपए

वरुड पुलिस ने किया मामला दर्ज

वरुड /दि.27– वरुड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला से वर्क फ्रॉर्म होम के बहाने अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर साढे 8 लाख रुपए ऐंठ लिये. वरुड पुलिस ने 25 मई को इस प्रकरण में मामला दर्ज किया है.
वरुड थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शिकायत के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम यह संकल्पना रहने वाले एक वॉटसएप चैनल में जुडने के बाद उसने अज्ञात व्यक्ति से मिले निर्देश के मुताबिक टास्क पूर्ण किया. 20 जनवरी से 27 अप्रैल के दौरान उस व्यक्ति की तरफ से अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन पर धमकियां मिली और वॉट्सएप पर उसके अश्लील फोटो भेजे गये. यह वायरल करने की धमकी देकर उसने पैसों की मांग की. इसके लिए 96 बार कॉल कर यूपीआई के जरिए उसे पैसे देने मजबूर किया गया. कुल 8 लाख 59 हजार 332 रुपए उस महिला ने उसे भेजे. इससे परेशान होकर महिला ने आखिरकार वरुड थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की. पुलिस ने विनयभंग व जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की.

 

Back to top button