दो किसानों की गाज गिरने से मौत

हिंगोली /दि.27- सेनगांव तहसील के भानखेडा परिसर में बेमौसम हुई बारिश के दौरान गाज गिरने से 35 वर्षीय किसान तथा कलमनुरी तहसील के पिंपरी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की गाज गिरने से मृत्यु हो गई. वह भेड चराने के लिए खेत में गया था.
बीड के केज और पाटोदा तहसील में तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई. शनिवार को हुई इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड गिरने से एक किसान की मृत्यु हो गई तथा गाज गिरने से तीन मवेशियों की मृत्यु हो गई. दूसरी तरफ पाटोदा तहसील के येवलवाडी में सोमवार को घर के टीन और ईट गिरने से 22 वर्षीय बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई. तहसील में 144.90 हेक्टेअर क्षेत्र के गन्ना, केले, आम की फसलों का नुकसान हुआ.

Back to top button