अज्ञात वाहन की टक्कर में मजदूर की मौत

पथ्रोट थाना क्षेत्र की घटना

पथ्रोट/दि.27– पथ्रोट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड रहे अज्ञात वाहन ने दुपहिया सवार को उडा दिया. इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मृत्यु हो गई. यह घटना पथ्रोट थाना क्षेत्र के वाल्मिकपुर गांव के पास नायरा पेट्रोल पंप के पास घटित हुई. मृतक मजदूर का नाम दयाराम रामू जामुनकर (36) है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता बैतूल जिले के धानोरा ग्राम निवासी संजू रामू जामुनकर (42) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक उसका भाई दयाराम जामुनकर यह मजदूरी के काम के लिए मैसांग गांव में ईटभट्टी पर गया हुआ था. सोमवार 25 मई की रात 1 बजे के दौरान वह मोटर साइकिल क्रमांक एमएच-48/डीजी-2445 पर सवार होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान वाल्मिकपुर गांव के निकट नायरा पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए दयाराम जामुनकर की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दयाराम गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के दल ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button