स्वतंत्रता दिन समारोह बडे जोश व उल्हास के साथ मनाया
फ्रेन्डस् उर्दू इंग्लिश स्कूल में

अमरावती/दि.15 – फ्रेन्डस् उर्दू इंग्लिश स्कूल हबीब नगर, अमरावती के प्रांगण मे स्वतंत्रता दिन समारोह बडे जोश व उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रेन्डस् वेलफेअर सोसायटी अमरावती के अध्यक्ष मोहम्मद अय्युब सहाबने की तथा मुख्य अतिथी के रुप मे अलहाज मोहम्मद याकुब मामू सहाब सचिव, फ्रेंड्स वेलफेयर सोसायटी, एड. मोहम्मद साजिद ईकबाल मुख्याध्यापक हायस्कूल, अनीसोद्दीन काझी मुख्याध्यापक प्रायमरी स्कुल, मोहम्मद शारीक प्राचार्य इंग्लिश ज्युनिअर कॉलेज, अमरीन मॅडम, साजिद सर, जावेद सर उपस्थित थे. कार्यक्रम के आरंभ मे संस्था अध्यक्ष के हाथों से ध्वजरोहण किया गया तथा झेंडा सलामी के बाद शाला के छात्र-छात्रायों ने राष्ट्रगान तथा राज्यगान पढा और वंदे मातरम् थीम पर इंग्रजी शाला के छोटे छोटे विद्यार्थियों व्दारा देशभक्ती गीत प्रस्तुत किया. पालकों व्दार इस का भरपूर आनंद लिया और सरहाना की गई.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात कक्षा 6 वीं के छात्रो ने कुरआन पढकर किया. उसके बाद अध्यक्ष एवं मुख्यतिथी तथा समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छे से सत्कार किया गया. फ्रेन्डस् उर्दू इंग्लिश प्रायमरी व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने स्वतंत्र दिन के शुभ अवसर पर आपने विचार और देशभक्ती से सजे गीत प्रस्तुत किये. समाज में शिक्षा का महत्व समजाने के लिए छोटे छोटे नाटय प्रस्तत कर सभी का दिल जित लिया. कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मोहम्मद अय्युब सहाब ने समाजिक बंधुत्व कायम रखे इस विषय पर व्याख्यान किया तथा शाला मे शिक्षा के साथ-साथ निबंध स्पर्धा, चित्रकला स्पर्धा का आयोजन के साथ ही विद्यार्थियों को स्पर्धा परिक्षा मे किस प्रकार से भाग लेना उसकी पूर्व तैयारी पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन निदा मॅडम ने किया तथा आभार प्रदर्शन अब्दुल साजिद सर ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इमरान, जावेद ईकबाल, नदीम मुल्ला, मिर्झा आसिफ बेग, वसीम सर, रिजवान काझी, समीना अंजुम, रुख्सार मॅडम, तनवीर सर, नदीमोद्दीन सर एवं फ्रेन्डस् उर्दू इंग्लिश स्कूल के समस्त शिक्षकवृंद, कर्मचारियों ने योगदान दिया.





