अमरावती जिले में युवासेना के पदाधिकारियों की नियुक्तियां घोषित

उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन में आदित्य ठाकरे ने सौंपी जिम्मेदारियां

 चार पदाधिकारियों के नामों की घोषणा
मुंबई /दि.13- शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन में शिवसेना नेता एवं युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने अमरावती जिले में युवासेना के पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है. युवासेना के मध्यवर्ती कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. घोषित नियुक्तियों के अनुसार, शिवराज गजानन चौधरी को अमरावती और तिवसा विधानसभा क्षेत्रों का जिला युवा अधिकारी बनाया गया है. चेतन विकासराव काले को बडनेरा और धामणगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चेतन जवंजाल को अचलपुर और मोर्शी विधानसभा क्षेत्रों का जिला युवा अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, मयूर गव्हाणे को अमरावती और बडनेरा शहर के महानगर युवा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों के माध्यम से युवासेना ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और शहरों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं.

Back to top button