हर्षी गुप्ता ने शतरंज में जीता अवॉर्ड

नांदेड में हुई स्पर्धा में अजेय रही अमरावती की हर्षी

राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप
अमरावती /दि.13- 8 से 11 अक्टूबर 2026 के दौरान नांदेड़ में हुई राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में अमरावती की कु. हर्षी भूषण गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. इस स्पर्धा में विशेष बात यह रही कि हर्षी अजेय रही है, यानी उसने एक भी मैच नहीं हारा. इसी प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है. उनकी सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है.
हर्षी गुप्ता अमरावती के होली क्रॉस इंग्लिश कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती हैं. हर्षी की सफलता में उनके पिता भूषण गुप्ता का बड़ा योगदान है, वे स्वयं राज्य स्तर के बड़े शतरंज खिलाड़ी हैं, भूषण गुप्ता ने कई बड़े पदक और ट्रॉफियां जीती हैं. निनाद सराफ सर, प्रेम यादव सर ने हर्षी के लिए बहुत मेहनत की है और साथ ही उन्हें उनके होली क्रॉस इंग्लिश कॉन्वेंट स्कूल का भी बड़ा सहयोग मिला है. उनसे मिला समर्थन और प्रोत्साहन उनके लिए बहुमूल्य रहा. हर्षी के खेल सफर को बल देने वाले इस सहयोग के लिए परिवार ने गुरुओं और इंग्लिश कॉन्वेंट स्कूल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है.

Back to top button