गडगडेश्वर मंदिर में 1100 किलो का प्रसाद वितरित

अमरावती – शहर के अति प्राचीन गडगडगेश्वर मंदिर में लगातार कई दिनों से महाशिवरात्रि उत्सव बडे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस उत्सव निमित्त इस बार भी भगवान शिव व माता पार्वती की विवाह विधी संपन्न करने के साथ ही हर दिन भोले के स्वरुप शिवलिंग को भी भक्तों द्वारा आकर्षक रूप से सजाया जा रहा था. रविवार को भी शिवलिंग का तडके पंचामृत, दुग्धाभिषेक जलाभिषेक कर आरती पश्चात श्रृंगार किया गया. दिनभर भक्तों ने इस आकर्षक श्रृंगार के साथ बाबा का दर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. महाशिवरात्री के पर्व पर भक्तों के लिए गडगडेश्वर संस्थान की ओर से इस बार 1100 किलो साबुदाना खिचडी प्रसाद तैयार किया गया था. जिसका भक्तों में उत्साह के साथ वितरण किया गया. जिसमें शिव भक्त पार्षद रतन डेंडुले, दयाशंकर केशरवानी, संतोष चावरे, संजय डेंडुले, पप्पू टांक, मन्नू चावरे, कैलास ढिके, जितू ढिके, अनिकेत ढिके, लच्छु बुंदेले के साथ मंदिर के सभी ट्रस्टी व गणमान्यों ने उपस्थिति दर्ज कर इस सेवा में अपना योगदान दिया.





