14 वर्षीय नाबालिग हुआ लापता
14 year old minor goes missing

अमरावती/दि.24- भातकुली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत जसापुर गांव में रहनेवाला 14 वर्षीय नाबालिग किशोर स्कूल जाने हेतु घर से निकला और फिर वापिस अपने घर पर लौटा ही नहीं. ऐसे में उसके पिता ने भातकुली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. साथ ही बताया कि, उनका बेटा दिमाग से थोडा हलका है और इससे पहले भी दो-तीन बार किसी को बताए बिना अपने घर से कहीं चला गया था और फिर कुछ देर बाद वापिस भी लौट आया था. लेकिन इस बार 23 जुलाई को अपने घर से बीना बताए चले जाने के बावजूद वह नाबालिग अपने घर वापिस नहीं लौटा. जिसके ेचलते उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी को लेकर भातकुली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.





