नवंबर में अंबा-रुक्मिणी महोत्सव, आएंगे मुख्यमंत्री

वरदायिनी नदी को 211 मीटर साडी अर्पण समारोह

कौंडण्यपुर/दि.14 – भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल और माता रुक्मिणी के मायके के रुप में प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री क्षेत्र कौंडण्यपुर में अगले माह भव्य अंबा-रुक्मिणी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है. यह समारोह 21 से 23 नवंबर तक तीन दिवसीय रहेगा. अंबा-रुक्मिणी सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों के लिए आयोजन समिति की पहली बैठक 11 अक्तूबर को श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर सभागृह में अध्यक्ष रविराज देशमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक में रविराज देशमुख ने बताया कि, पिछले वर्ष देशभर में चर्चित रहा 211 मीटर साडी अर्पण समारोह इस वर्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आयोजित करने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है. उनके दौरे के दौरान कौंडण्यपुर तीर्थक्षेत्र के पर्यटन विकास की समीक्षा भी की जाएगी.
बैठक में कार्यक्रमों की रुपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और आयोजन संबधी चर्चा की गई. बैठक का प्रास्ताविक अक्षय पुंडेकर ने किया. इस अवसर पर ह.भ.प. संजय महाराज ठाकरे, सरपंच प्रेमदास राठोड, गजानन बांबल, दिनेश ठाकरे, अमोल शेंडे, गणेश बांबल, दिलीप मेहकर, संदीप सोटे, सुभाष अर्मल, अतुल ठाकरे, पांडुरंग सराडे, सुभाष खंडारे, नामदेवराव मेहकर, अंकुश देऊलकर, संतोष साठवणे, भारत नागपुरे, अमोल पुंडेकर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
* विविध कार्यक्रमों का आयोजन
तीन दिवसीय महोत्सव में उद्घाटन समारोह, विश्वमांगल्य सभा, वरदायिनी नदी को साडी अर्पण, एक लाख दीपों का दीपोत्सव, वरदायिनी आरती, विदर्भस्तरीय मैराथन, ग्राम एवं नदी तट स्वच्छता अभियान, नौकाविहार प्रतियोगिता, पारंपरिक व शास्त्रीय नृत्य, बैलगाडी सजावट प्रतियोगिता, बैंड पथक स्पर्धा और रास गरबा सहित विविन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी भी बीजेपी नेता रविराज देशमुख ने दी.

Back to top button