19 से स्वाभिमान महोत्सव विधायक चषक स्पर्धा

दशहरा मैदान पर खेली जाएगी राज्यस्तरीय ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टुर्नामेंट

* पत्रवार्ता में दी गई जानकारी, राज्य की 16 टीमे लेंगी हिस्सा
* 4 लाख का प्रथम व 2 लाख का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा
* बेहतरीन खेल प्रदर्शन करनेवाले खिलाडियों को भी हजारों के पुरस्कार
अमरावती/दि. 13 – आगामी 19 से 23 फरवरी तक स्थानीय दशहरा मैदान पर युवा स्वाभिमान पार्टी, सर्वज्ञ फाउंडेशन व अमरावती टेनिस बॉल क्रिकेट असो. द्वारा स्वाभिमान महोत्सव पर्व-1 के तहत भव्य आमदार चषक राज्यस्तरीय ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें स्थानीय टीमों सहित राज्य के अलग-अलग शहरों से कुल 16 क्रिकेट टीमे हिस्सा लेंगी, इस आशय की जानकारी आज यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में आयोजकों द्वारा दी गई.
साथ ही इस स्पर्धा को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि, रणजीत उर्फ इंगोसेठजी चावरे की स्मृति में आयोजित होने जा रही इस टुर्नामेंट में विजेता रहनेवाली टीम को 4 लाख रुपए का प्रथम तथा फाईनल में उपविजेता रहनेवाली टीम को 2 लाख रुपए का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा बेस्ट बैटस्मेन को 11 हजार रुपए बेस्ट बॉलर को 11 हजार रुपए व मैन ऑफ द सिरिज को 15 हजार रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इस टुर्नामेंट में सांगली, छ. संभाजीनगर, मुंबई, पुणे, यवतमाल, अकोला, जलगांव, नाशिक, चंद्रपुर, बी. जी. पुणे व पुसद की टीमों के साथ ही अमरावती के क्रिकेट क्लबों की टीमे भी हिस्सा लेंगी. साथ ही इस स्पर्धा में कमेंट्री ख्यातनाम आर.जे. ओम, सौरभ राजपूत व शिवा सावते द्वारा की जाएगी. इस टुर्नामेंट हेतु दशहरा मैदान पर तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता रहनेवाली विशालकाय दर्शक दिर्घा भी साकार की जाएगी तथा महिलाओं के बैठने हेतु स्वतंत्र व्यवस्था रहेगी.
यह जानकारी युवा स्वाभिमान पार्टी की ओर से टुर्नामेंट के संयोजक संजय हिंगासपुरे, नितिन बोरेकर, मिलिंद कर्‍हाडे तथा आयोजक एड. रोहण शर्मा, आकाश पाटिल, सुबोध शुक्ला, सौरभ देशमुख, स्वरुप कुदले, समीर पाटिल, जयकुमार गुप्ता, विवेक पवार, जितेश जखोटिया, राम गुप्ता, सर्वज्ञा फाउंडेशन के मनीष पावडे तथा अमरावती क्रिकेट बॉल असो. के पदाधिकारियों द्वारा दी गई.

Back to top button