22 अक्तूबर को बिलासपुर- हडपसर स्पेशल गाडी
दूसरे दिन होगी हडपसर से वापसी यात्रा

अमरावती/ दि. 24 -दशहरा दिवाली के त्यौहार को देखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों की डिमांड पर बिलासपुर- हडपसर -08265 स्पेशल ट्रेन आगामी 22 अक्तूबर को चलाने की घोषणा की है. अगले दिन 23 अक्तूबर को हडपसर- बिलासपुर -08266 ट्रेन वापसी यात्रा करेगी. इस ट्रेन को आते और जाते समय बडनेरा स्टॉपेज दिया गया है.
मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन के अनुसार ट्रेन में 01 एसी- 2 टियर, 08 एसी 3- टियर, 02 एसी-3 टियर इकोनॉमी, 04 श्यन यान श्रेणी, 3 द्बितीय श्रेणी और 1 द्बितीय आसन एवं सामान सहित गार्ड ब्रेक वेन, 1 जनरेटर कार रहेगा. गाडी संख्या – 08265 (बिलासपुर- हडपसर, विशेष) आगामी 22 अक्तूबर को शाम 4.30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4.30 बजे हडपसर पहुंचेगी. इसी तरह गाडी संख्या – 08266 (हडपसर-बिलासपुर, विशेष) आगामी 23 अक्तूबर को शाम 7.30 बजे हडपसर से रवाना होगी और अगले दिन रात 8.50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.
स्पेशल ट्रेन को हडपसर से प्रस्थान करने के बाद दौंड, नगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा , वर्धा, नागपुर, गोंदिया, डोंगरगढ, राजनांदगांव, दुर्ग और राययपुर में स्टॉपेज दिए गये हैं.





