आज 24 नामांकन उठे

दो दिन में उठाए गए कुल 40 नामांकन

* भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. धांडे सहित खारकर परिवार के तीन सदस्य ने नामांकन उठाया
* कांग्रेस के सभावित प्रत्याशी हर्षजीत देशमुख के नाम पर भी नामांकन उठाया गया
अमरावती/दि.26- स्थानीय स्वायत्त निकाय क्षेत्र में विधान परिषद के चुनाव हेतु कल सोमवार 25 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत जहा पहले दिन 8 इच्छूकों द्बारा 16 नमांकन प्रपत्र उठाए गए थे. वहीं नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन आज मंगलवार 26 मई को 13 इच्छूकों द्बारा नामांकन के 24 सेट उठाए गए. जिसके चलते 21 इच्छूकों द्बारा अब तक नामांकन के 24 प्रपत्र उठाए जा चुके हैं. खास बात यह है कि नामांकन प्रपत्र हासिल करने और नामांकन दायर करने की प्रक्रिया आगामी 1 जून तक चलेगी, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस दौरान किन-किन लोगों द्बारा नामंकन प्रपत्र उठाए जाते है और उनमें से कितने लोगों द्बारा नामांकन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है.
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन आज खास बात यह रही कि जहा गत दोज भाजपा की ओर से टिकट के लिए दावेदार रहनेवाले पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल सहित उनकी पत्नी अनुराधा पोटे के नाम पर नामांकन प्रपत्र उठाया गया था. वही आज भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे के नाम पर भी नामांकन के तीन सेट उठाए गए. इसके अलावा आज कांग्रेस की ओर से संभावित दावेदार माने जा रहे हर्षजीत देशमुख के नाम पर भी नामांकन के चार सेत्र खरीदे गए. वहीं राकांपा से वास्ता रखनेवाले डॉ. गणेश खारकर के नामांकन के तीन उनकी पत्नी अरूणा गणेश खारकर के नाम पर दो तथा भतिजे अभिजीत रमण खारकर के नाम पर एक सेट उठाया गया है.
इन सबके अलावा आज नामांकन उठानेवालो में समीर भारत चौधरी, सुभाष श्रीखंडे, प्रा. राधेश्याम यादव, प्र्रा. प्रवीण इचे, सजील खान खलील खान, एड. डॉ. धनंजय तोटे, अब्दुल नाजीम अब्दुल रउफ व विकेश गवाले का समावेश रहा.
उल्लेखनीय है कि कल बुधवार 27 मई को भी नामांकन उठाने व नामांकन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी रहेगी और गुरूवार 28 मई को बकरी ईद का पर्व रहने के चलते जिलाधीश कार्यालय में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. चूंकि अब तक 21 लोगों द्बारा नामांकन के 40 सेट उठाए जा चुके है. लेकिन अब तक किसी ने भी नामांकन आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कल कितने लोगों द्बारा नामांकन आवेदन उठाया जाता है और कितने लोगों द्बारा नामांकन प्रस्तुत किया जाता है.

Back to top button