45 डिग्री तापमान में 40 डोनर लाए

पीडीएमसी ब्लड बैंक के ब्रदर भागवत गुडधे की पहल

* रक्तदाताओं की नगरी में ब्लड डोनेशन से कतरा रहे लोग
* प्रसूताओं और सर्जरी रुग्णों को खून की अत्यावश्यकता
अमरावती/दि.16 – गर्मी के मामले में 45 डिग्री से अधिक तापमान के साथ अमरावती राज्य में नंबर वन बना है. ऐसे में हर कोई त्राहि-त्राहि कर उठा है. जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रभाव पडा है. रक्तदाताओं की नगरी कहलाती अंबा नगरी में ही ब्लड डोनेशन से लोग कतराने का दृष्य है. ऐसे में पीडीएमएमसी के ब्रदर भागवत गुडधे सचमुच कई रुग्णों के लिए जीवनदाता बनकर आए. आज भागवत गुडधे की पहल और प्रयासों से 40 डोनर्स स्वयंस्फूर्ती से रक्तदान करने पीडीएमसी रक्तपेढी पहुंचे थे. इस समय रक्तपेढी के चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया और रक्तदाताओं का भी यथोचित गौरव किया गया.
इस समय संयोजक भागवत गुडधे के साथ डॉ. सुरभि सोनी, डॉ. ऋतुजा कराले, सचिन काकडे, वंदना चौधरी, नीलेश चौखंडे, दिनेश कोठाले, संजय दहीकर, स्वाती चूडे आदि ने रक्त कलेक्शन में सहयोग किया. रक्तदान समिति के अध्यक्ष महेंद्र भूतडा भी उपस्थित रहे. उन्होंने ब्रदर भागवत काकडे के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की. गर्मी के दिनों में जहां सडक हादसे बढ जाते हैं, वहीं रक्त की बडी कमी सभी ब्लड बैंक में देखने मिलती है. ऐसे में गुडधे के प्रयत्नों से 40 युवाओं ने आज दोपहर रक्तदान किया. इसमें सभी ग्रुप के डोनर्स रहे. फलस्वरुप अनेक प्रसूताओं और रुग्णों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका.

Back to top button