युवक के पास मिली डेढ लाख कैश

संदेह में पुलिस ने किया डिटेन

अमरावती/दि.16 – धामणगांव रेलवे थाना अंतर्गत देवगांव महामार्ग पुलिस केंद्र दल ने देर रात एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया. उससे 1 लाख 45 हजार 620 रुपए नकद और बाइक, दो हैंडसेट सहित 2 लाख 26 हजार का माल जब्त किया गया है.
डिटेन युवक का नाम इमरान महबूब शेख (27, नेल्लोर, आंध्र प्रदेश) है. पुलिस नकदी और सामान का संबंध किस अपराध से है, इसकी जांच कर रही है. महामार्ग पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह कार्रवाई प्रभारी अधिकारी जमुनादास सोनटक्के के मार्गदर्शन में की गई. बताया गया कि, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी. आईआरबी टोल नाके के पास इमरान महबूब संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसके जवाब संदिग्ध पाए गए.

Back to top button