ग्रीन गोल्ड सीड्स के रजत जयंती वर्ष पर तपोवन के विद्यार्थियों को 400 नोटबुक भेट

सामाजिक प्रतिबध्दता का सराहनीय उपक्रम

अमरावती/दि.5 ग्रीन गोल्ड सीड्स छत्रपति संभाजीनगर कंपनी के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक प्रतिबध्दता का उपक्रम चलाते हुए विदर्भ महारोगी सेवा मंडल के तपोवन संस्थान के आवासीय विद्यार्थियों के लिए 400 नोटबुक भेट स्वरूप प्रदान की गई. इसी कार्यक्रम में अनाम प्रेम परिवार की ओर से संस्थान के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए दो पंखे और दो चटाईयां भेट की गई.
तपोवन संस्थान के संत अच्युत महाराज खुले सभागृह में संस्थान के अध्यक्ष प्रा. डॉ. सुभाश गवई की अध्यक्षता में मंगलवार 4 अगस्त को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. ग्रीन गोल्ड सीड्स के डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक कडू तथा कंपनी के एजीएम अभिजीत चांगोले के पहल से विद्यार्थियों के लिए 400 नोटबुक उपलब्ध कराई गई. इस अवसर पर कंपनी के सहयोगी आकाश निचित व प्रज्वल शेडके ,शुभांगी चांगोले उपस्थित थे.
इस अवसर पर तपोवन संस्था की ओर से ग्रीन गोल्ड सीड्स के अभिषेक कडू व अभिजीत चांगोले का शाल,पुष्पगुच्छ और पुस्तक देकर सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया. साथ ही तपोवन संस्थान से अनेक दशकों से जुडे अनाम प्रेम के वरिष्ठ सदस्य तथा माजी सैनिक मुरलीधर ठाकरे का भी संस्थान की ओर से प्रा. सुभाष गवई के हाथों सत्कार किया गया.
अध्यक्षीय मनोगत में प्रा. डॉ.सुभाश गवई ने तपावेन संस्थान की वर्तमान प्रगति, विविध सेवाभावी उपक्रम, विकास कार्यो तथा संस्थान की प्रगति का आढावा उपस्थितो के सामने रखा. उन्होंने समाज के दानशूर व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्योंगो से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ तपोवन के सेवाकार्य से जुडने और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग का आवाहन किया. ग्रीन गोल्ड सीड्स और अनाम प्रेम परिवार द्बारा विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए सहयोग के लिए उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की.
कार्यक्रम का प्रास्ताविक और संचालन संस्थान के उपसचिव ऋषिकेश देशपांडे ने किया. इस अवसर पर तपोवन संस्थान के सचिव सहदेव गोले, उप अधीक्षक योगेश करडे, अतिरिक्त व्यवस्थापक निवृत्ती वेलकर, आंतरिक व्यवस्थापक भास्कर शेटे , संस्थान के शिक्षक ,कर्मचारी और विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे. ग्रीन गोल्ड सीड्स के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए गए इस सामाजिक उपक्रम के कारण तपोवन के आवासीय विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हुई. ग्रीन गोल्ड सीड्स और अनाम प्रेम परिवार द्बारा किए गए इस सामाजिक योगदान के लिए तपोवन संस्थान की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की गई.

Back to top button