अग्रवाल समाज के 47 वरिष्ठों ने लगवाया कोविड टीका

शंकरनगर के कैन्सर हॉस्पिटल में आयोजन

अमरावती प्रतिनिधि/दि.१७ – कोविड से निपटने के लिए कोविड टीका लगवाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. शहर के शंकर नगर में स्थित कैन्सर हॉस्पिटल में कोविड वैक्सीनेशन की शिबिर का बुधवार को आयोजन किया गया. इस वैक्सीनेशन शिबिर में अग्रवाल समाज के 47 बडे बुजुर्ग लोगोें के अलावा तीन अन्य समाज बंधुओं ने कोविड टीका लगवाया. इस समय डॉ. रवि खेतान, डॉ. वर्षा अग्रवाल, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. अनघा कलोती, गगनदीपसिंह साहनी, सिस्टर शालीनी देशमुख, सिस्टर नीता निर्मल, आरती दुलगुज, गौरव कदम, संजय नांगलिया, मोहन नांगलिया, विनोद अग्रवाल, राजेश मित्तल, विजय बी. अग्रवाल, नितीन आर. केडिया, अनिल श्रावगी मौजूद थे.

Back to top button