
अमरावती/दि.1- विधान परिषद की सीट के लिए अमरावती स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी के तोर पर पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया गया. पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा नामांकन दाखिल किए जाते समय राज्य के राजस्व मंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष तौर पर अमरावती आकर जिलाधीश कार्यालय में उपस्थित हुए थे. साथ ही इस समय विधायक प्रताप अडसड, राजेश वानखडे व सुलभा खोडके, बच्चू कडू, पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल, पार्षद रतन डेंडूले, शिवसेना के जिला प्रमुख आशीष धर्माले व श्याम देशमुख, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जयंत डेहणकर, भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख,महिला शहराध्यक्ष सुधा तिवारी, मनपा के सभागृह नेता चेतन गावंडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, स्वीकृत पार्षद एड. प्रशांत देशपांडे, पार्षद आशीष अतकरे, मनीष बजाज, राधा कुरील व पद्मजा कौंडण्य, पूर्व पार्षद तुषार भारतीय, राजेश साहू पड्डा व चेतन पवार सहित श्रेयस पोटे, बल्लू पडोले, नितीन भेटालु, नितीन गुडधे, प्रकाश पुंड व प्रदीप गौरखडे आदि के साथ ही भाजपा व महायुति के समर्थकों की जबरदस्त उपस्थिति रही.





