अपनों की याद में 55 का स्वयंस्फूर्त रक्तदान

बर्तन बाजार युवक मंडल, जैन युवा मंच, पुष्परत्न संस्था

* क्षेत्र के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, मान्यवरों की उपस्थिति
अमरावती/दि.21- बर्तन बाजार युवक मंडल, पुष्परत्न बहुउद्देशीय संस्था और जैन संस्कार युवा मंच ने रविवार 20 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन राजीबाई जैन धर्मशाला में किया गया. यह शिविर मंडल की परंपरा के अनुसार गणेशोत्सव का हिस्सा रहा. उसी प्रकार परिसर के दिवंगतों को रक्तदान के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.
इन दिवंगतों में कौशल्यादेवी जोशी, रंजना इंगोले, मेघराज सोनी, बुधरमल गंगवानी, नटवरभाई पारेख, राहुल अशोक व्यास, उमेश सेवग, जयकिसन व्यास, सुदा जी को रक्तदान कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि युवाओं ने अर्पित की. रक्त संकलन का कार्य पीडीएमएमसी ब्लड बैंक टीम ने किया.
सर्वश्री विलास इंगोले, संजय शिरभाते, प्रा. डॉ. संजय तीरथकर, महेंद्र भूतडा, हरिकृष्ण पुरवार, हरीश गांधी, सतीश इंगोले, मुकेश ओझा, आशीष सुदा, आशीष पुरोहित, श्याम शर्मा, गोलू पाटिल, मुरली पारेख, डॉ. संजय कुलकर्णी, किसनगोपाल सादानी, संजय पांडे, योगेंद्र मोहोड, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, विक्रम उर्फ लालू सोनी, अमन सोनी, युसूफ बारामतीवाला, अदनान दवावाला, एड. आदित्य शुक्ला, नीकिता शुक्ला-सेवग, रामनारायण सोनी, राकेश श्रॉफ, विनोद ठोसर, श्रीकिसन व्यास, प्रशांत व्यास, हेमंत व्यास, बाबूलाल चौधरी, राजेंद्र पारेख, राजेश गोयनका, कन्हैयालाल गोयल, सुमीत तिवारी, गोलू पुरोहित, गोलू पाटिल आदि की उपस्थिति रही. उसी प्रकार रक्तदान करनेवालों में अदनान दवावाला, विक्रम सोनी, मयूर पारेख, आशीष जैन, अनुराग पुरवार, विवेक पवार, विठ्ठल डिके, यश भूतडा, सौरभ मोहता, आयुष भूतडा, अमन गुप्ता, सार्थक रनारकर, ओम थोरात सहित 55 युवाओं का समावेश रहा. तीनों ही संगठनों के साथ ही विभिन्न परिवारों ने भी आयोजन में योगदान किया.

Back to top button