6 को संताजी धनाजी पुरस्कार वितरण समारोह

प्रहार पार्टी का आयोजन, पत्रवार्ता में दी गई जानकारी

अमरावती/दि.3 – आगामी 6 मई को स्थानीय संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में प्रहार जनशक्ति पार्टी व प्रहार दिव्यांग क्रांति संस्था द्वारा विभागीय सम्मेलन एवं संताजी धनाजी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पार्टी के विकास व विस्तार हेतु अमूल्य योगदान देनेवाले कार्यकर्ताओं का पार्टी प्रमुख बच्चू कडू के हाथों सम्मान व सत्कार किया जाएगा, ऐसी जानकारी आज यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में प्रहार के जिला प्रमुख छोटू महाराज वसू व महानगर प्रमुख बंटी रामटेके द्वारा की गई.
पत्रवार्ता में बताया गया कि, आगामी 6 मई को आयोजित होने जा रहे प्रहार पार्टी के विभागीय सम्मेलन में अमरावती, अकोला, बुलढाणा, वाशिम व यवतमाल जिलो से प्रहार पार्टी के पदाधिकारी व कायकर्ता उपस्थित होंगे. साथ ही इस सम्मेलन के जरिए स्थानीय स्वायत्त निकायों के आगामी चुनाव के लिहाज से पार्टी की रणनीति भी तय की जाएंगी.
इस पत्रवार्ता में पार्टी के विभागीय निरीक्षक नितिन आगे, प्रदेश प्रवक्ता जीतू दुधाने, संपर्क प्रमुख गोलू पाटिल, युवक आघाडी जिलाध्यक्ष अभिजीत देशमुख, जिला महासचिव शेख अकबर, शहर संगठक श्याम इंगले, शहर महासचिव अभिजीत गोंडाणे, प्रदेश सचिव नंदकिशोर कुयटे, बडनेरा शहराध्यक्ष योगेश कावरे, युवक आघाडी शहराध्यक्ष मनीष पवार, बडनेरा संपर्क प्रमुख उमेश मेश्राम, उपमहानगर प्रमुख सुधीर मानके तथा शेषराव घुले, समीर तायडे, विक्रम जाधव, अजय तायडे, कृणाल खंडारे, नंदू वानखडे, निरंजन ठाकरे आदि उपस्थित थे.

Back to top button