60 वर्षीय वृद्ध ने नाबालिग युवती का किया विनयभंग

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खल्लार /दि.11- एक 60 वर्षीय वृद्ध ने नाबालिग युवती के साथ अश्लील हरकते करते हुए उसका विनयभंग किया. यह घटना शनिवार 9 मई की शाम 7 बजे के दौरान येवदा थाना क्षेत्र में घटित हुई. आरोपी का नाम अरुण धांडगे है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग युवती से अश्लील हरकत कर उसका विनयभंग किया रहने की शिकायत पीडिता द्वारा दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए येवदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा के तहत मामला दर्ज किया है. रविवार 10 मई को दोपहर में फॉरेंसिंक दल को भी बुलाया गया था. इस घटना के कारण गांव में तीव्र रोष है. आरोपी पर कडी कार्रवाई करने की मांग नागरिकों ने की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Back to top button