रिटेल किराना एसोसिएशन ने किया नवनियुक्त जिलाधिकारी का सत्कार

चांगापुर में आयोजित उपक्रम में उपस्थित रहने हेतु दिया आमंत्रण

अमरावती/दि.17-रिटेल किराना एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त जिलाधिकारी सौरभ कटियार से उनके कक्ष में मुलाकात की तथा उन्होंने अमरावती का पदभार संभालने पर स्वागत किया. इस मुलाकात दौरान एसोसिएशनके पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के बारे में चर्चा की. तथा अभियान के तहत श्री क्षेत्र चांगापुर में यह प्रोग्राम कॉन्फेडेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स(केट) के तत्वाधान में रिटेल किराना एसोसिएशन द्वारा मंगलवार 22 अगस्त को आयोजित करने की बात कही.
इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्शाने हेतु जिलाधिकारी सौरभ कटियार को आमंत्रित किया गया. जिलाधिकारी ने एसोसिएशन का आमंत्रण स्विकारा. कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. जिलाधिकारी का स्वागत करते समय एसोसिशन के अध्यक्ष आत्माराम पुरसवानी सचिव सचिन जोशी, महेश खासबागे, मोहन अग्रवाल, सुनील आहूजा, ओमप्रकाश मूंदड़ा, सतीश पुंड, ढालूमल मोटवानी, नंदलाल सुंदरानी, अशोक तिवालकर, भावेश पोपट, पप्पू वसानी आदि उपस्थित थे.

Back to top button