परिचय का फायदा उठाकर ठगी का आरोप, मामला दर्ज

गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.17– शहर के इंद्रप्रस्त कालोनी परिसर के गणराया अपार्टमेंट में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने किटूकले हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले एक युवक व महिला पर 10 लाख 21 हजार 600 रुपए की जालसाजी का आरोप किया है. शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक गणराया अपार्टमेंट निवासी मुकूल बाबूराव जवंजाल (28) नामक युवक पेशे से किसान है. वह खेती करता है और इंद्रप्रस्त कालोनी में रहता है. गाडगे नगर थाने में दर्ज की गई शिकायत में उसने आरोप किया है कि, शुभम मुकूंदराव कुबडे और प्रिया कुबडे ने परिचय का फायदा उठाते हुए 10 लाख 21 हजार 600 रुपए की जालसाजी की. अपने साथ ठगी होने का पता चलते ही मुकूल जवंजाल ने दिये हुए पैसे वापिस मांगे. लेकिन पैसे न मिलने पर उसने गाडगे नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने शुभम और प्रिया के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button