मच्छीसाथ में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

50 हजार का नुकसान

* अग्निशमन विभाग की समय सूचकता से बडा हादसा टला
अमरावती/दि.4- बुधवारा मच्छीसाथ परिसर के प्रकाश पोहरे के घर में शार्ट सर्किट से दोपहर 12.32 बजे आग लगी. जिसमें अग्निशमन विभाग की समय सूचकता से बडा हादसा टला. इस आगजनी में 50 हजार रुपयों का नुकसान हुआ और घर में रखा तकरीबन 2 लाख रुपये का का स्टील सामान बचा लिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बुधवारा मच्छीसाथ परिसर के रहने वाले प्रकाश पोहरे के घर में शार्ट सर्किट से दोपहर 12.32 बजे आग लगी. तत्काल अग्निशमक दल को आग की सूचना दी गई. दमकल विभाग उपकेंद्र प्रमुख सै. अनवर के आदेशानुसार घटना स्थल पर अग्निशामक वाहन क्रमांक 7507 लेकर फायर मेन अमीन शेख व वसीम खान पहुंचे और आग पर काबू पाया. तब तक तकरीबन 50 हजार का नुकसान हो चुका था. अग्निशमन विभाग की समय सूचकता से घर में रखा तकरीबन 2 लाख रुपएका स्टील बर्तन बचा लिया गया और बडा हादसा टला.

Back to top button