श्री बालाजी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ जारी
भगवान विष्णु की झांकी का दर्शन कर धन्य हुए भक्त

अमरावती/दि.25-श्री बाथ्री साहू समाज द्वारा संचालित श्री बालाजी मंदिर इतवारा बाजार के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आरंभ हो चुका है. प्रथम दिन के अवसर पर मंदिर में विराजित विग्रह का दुग्धाभिषेक किया गया. 23 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत ग्रंथ को भक्तों ने अपने सिर पर धारण कर नगर भ्रमण कर पश्चात मंडप में प्रवेश कर ग्रंथ का पूजन किया गया. इस अवसर पर आचार्य अनिल शास्त्री का सत्कार किया गया.
24 जनवरी को भागवताचार्य अनिल शास्त्री के मुखारबिंद से कथा का प्रथम सत्र शुरू होने के पहले मुख्य यजमान विनोद बाबूलाल साहू तथा पूजन यजमान जानकी देवी ने भागवत पूजन कर भागवताचार्य का सत्कार किया. भागवत पूजन में आचार्य राजीव शास्त्री व गोपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया. अशोक बसेरिया ने भागवताचार्य अनिल शास्त्री का पुष्पमाला से सत्कार कर पूजन किया. उन्हें भागवताचार्य ने आशीर्वाद स्वरूप राधे-राधे का दुपट्टा भेंट किया. शुक्रवार को आचार्यजी ने भागवत कथा का महत्व बताया. सुखदेवजी के आगमन के साथ कथा का सार भक्ति व वैराग्य पर आधारित रहा. आचार्यजी ने भक्तिमय भजनों से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया. संगीतमय भागवत कथा में संगीतकार सौरभ नामदेव, मिथिलेश एवं छैल बिहारी का विशेष योगदान रहा. कथा के विराम पर आचार्यजी ने भगवान विष्णु के प्रसंग का वर्णन किया. इस अवसर पर मथुरा निवासी छैल बिहारी ने साक्षात विष्णु भगवान के रूप में झांकी प्रस्तुत की. भक्तों ने भगवान विष्णु के दर्शन का पुण्यलाभ लिया. कथा में महिलाओं की उपस्थिति रही. सभी भक्त कथा विराम तक भक्तिरस में डूबे रहे.
शुक्रवार, 24 जनवरी की भागवत कथा में शांतिबाई दशरथ गुप्ता, पूर्व उप महापौर कुसुम साहू, सुचित्रा, चंचल साहू, मीना, अंकिता, सपना साहू, हेमा श्रीवास, माधुरी उसरेटे, श्यामा अहरवार, रीता साहू, पुष्पा गुप्ता, शीतल दहेले, नैना, रामप्यारीबाई, शांतिबाई दशरथ गुप्ता, निशा साहू, सपना साहू, कुमुद राजेश साहू, राखी नीलेश गुप्ता, सोनम एस. गुप्ता, मुस्कान करण गुप्ता, किरण वर्मा, मीना पटेरिया, रेनू महेश साहू, दीप्ती शैलेश साहू, राखी राजेश साहू, आशादेवी सुरेश गुप्ता, अल्पना सुनील गुप्ता, डॉ. कविन रुपेश साहू, नीरज नीता साहू उपस्थित थे. शुक्रवार का प्रसाद वितरण यजमान अनिल भोजराज साहू गेहूं वाले की ओर से किया गया.





