राजुरा में नर तेंदुआ रेस्क्यू

केमिकल तरीके से बेहोश कर किया गया बंद

* क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
अमरावती/दि.22- विद्यापीठ के आगे राजुरा शहर के मार्डी रोड स्थित जलशुद्धीकरण केंद्र परिसर में शुक्रवार को एक नर तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया. तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को केमिकल तरीके से बेहोश कर सुरक्षित रूप से पकडा गया. तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय नागरिकों और जलशुद्धीकरण केंद्र के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.
रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए तेंदुए को नियंत्रित किया. तेंदुए के पकडे जाने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई. जलशुद्धीकरण केंद्र जैसे आबादी के नजदीक के संवेदनशील इलाके में तेंदुए के पहुंचने से नागरिकों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना हुआ था. हालांकि, वन विभाग की तत्परता से तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

Back to top button