पेट्रोल पंप का ताबा लेने गए अधिकारी की हत्या

हिंगोली के चोंढी में सनसनीखेज वारदात

* पिता-पुत्र गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री ने किया ट्विट
हिंगोली/दि.7- चोंढी ग्राम में इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप का कंपनी की ओर से ताबा लेने गए अधिकारी की पिता और पुत्र द्वारा भीषण हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. समूचा हिंगोली इस घटना से हिल गया है. देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने इस बारे में ट्विट कर हत्या का निषेध व्यक्त किया है. कंपनी के प्रबंधक महेश शेलके मृत अधिकारी का नाम बताया गया है.
जानकारी के अनुसार महेश शेलके पेट्रोल पंप का कब्जा लेने के लिए टीम के साथ गए थे. उनकी पंप मालिक से बाचाबाची हुई. जिसके बाद पिता-पुत्र ने धारदार शस्त्र से महेश शेलके पर वार किए. यह वारदात पंप के बाहर होने की जानकारी देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि, गंभीर जख्मी शेलके की मौके पर ही जान चली गई. पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर तहकीकात शुरु की है.

Back to top button