अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
अभय महाजन नियुक्त चुनाव निरीक्षक

अमरावती/दि.7 – महाराष्ट्र विधान परिषद के अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अभय अरविंद महाजन (भाप्रसे) को चुनाव निरीक्षक नियुक्त किया है. यह जानकारी चुनाव निर्णय अधिकारी तथा विभागीय आयुक्त नयना गुंडे ने दी. चुनाव निरीक्षक अभय महाजन का निवास ‘तापी’, सार्वजनिक निर्माण विभाग के शासकीय विश्रामगृह, चपराशीपुरा, अमरावती में रहेगा. चुनाव से संबंधित विषयों के लिए उनसे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुलाकात की जा सकेगी. इसके अलावा निर्धारित मोबाइल नंबर 8999108912 पर भी उनसे संपर्क किया जा सकता है. चुनाव प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों, सुझावों अथवा अन्य महत्वपूर्ण विषयों के लिए संबंधितों को चुनाव निरीक्षक से संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.





