जिले में तीन विभिन्न घटनाओं में तीन की मौत

ग्रामीण क्षेत्र में जनवरी माह में 103 आकस्मिक मौत

अमरावती/दि.3 – अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्र में घटित तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गई. संबंधित पुलिस स्टेशन में 1 फरवरी को मामला दर्ज किया गया है.
वरूड थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई. मृतक का नाम वरूड तहसील के भेमडी ग्राम निवासी वसंतराव सिरसाम है. यह घटना 1 फरवरी को दोपहर में घटित हुई. जबकि खोलापुर में जमात के लिए आए 65 वर्षीय भिवंडी निवासी लुकमान मोहम्मद असमान अंसारी की हालत बिगडने से उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना 27 जनवरी को सुबह घटित हुई. उन्हें उपचार के लिए पीडीएमसी में लाने पर दम तोड दिया.

* खेत में फांसी लगाई
परतवाडा थाना क्षेत्र में खिजमा नगर के खेत शिवार में 55 वर्षीय गजानन जानराव डोंगरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 1 फरवरी को सुबह 7 बजे के पूर्व घटित हुई. घटना की जानकारी मिलते ही दोपहर में आकस्मिक घटना दर्ज की गई.

Back to top button