टैटू आर्टिस्ट की हत्या का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

एक फरार, एडवांस मांगने से भडके आरोपी

* राजापेठ थाना क्षेत्र के कंवर नगर की घटना
अमरावती/दि.4- एडवांस पैसे मांगने पर संतप्त हुए आरोपियों ने टैटू आर्टिस्ट पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया. यह घटना राजापेठ थानाक्षेत्र के कंवरनगर परिसर में 3 फरवरी की शाम 4 बजे के दौरान घटित हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हमले में जख्मी युवक का नाम कंवरनगर निवासी आकाश राजू अंबाडकर (28) हैं. राजापेठ पुलिस ने घटनास्थल से फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. जबकि एक अन्य की तलाश जारी हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम भावेश जाने और प्रिन्स कारूश हैं.
जानकारी के मुताबिक राजू अंबाडकर की अपने ही घर के सामने टैटू बनाने की दुकान हैं. पुलिस रिकॉर्ड पर रहे आरोपी भटवाडी निवासी भावेश त्र्यंबकराव जाणे (25) और सरोज कॉलोनी निवासी प्रिन्स जयेंद्र कारूश (19) यह टैटू बनवाने के लिए मंगलवार को दोपहर में उसकी दुकान पहुंचे थे. दोनों ने आकाश से बाये हाथ पर टैटू बनाने कहा. टेटू बनाने से पूर्व आकाश ने फोन स्कैनर पर एडवांस पैसे मांगे, इस बात को लेकर दोनों आरोप भडक गए. विवाद बढने पर दोनों ने अपने अन्य साथी को घटनास्थल पर बुलाया. इसके बाद सभी आरोपियों ने दुकान में तोडफोड की और आकाश पर हमला कर दिया. आरोपियों ने आकाश पर चाकू से वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई. सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही राजापेठ पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा और जख्मी आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया. जख्मी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए भावेश जाणे और प्रिन्स कारूश को बुधवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया. फरार एक आरोपी की तलाश जारी हैं.

Back to top button