वृषभ गोहने की पूर्णकालीन विस्तारक के रूप में घोषणा
अभाविप धामणगांव का पूरे समय शुभेच्छा कार्यक्रम

धामणगांव रेलवे/दि.4 -यहां के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व विभाग संयोजक वृषभ गोहने की हाल ही में गडचिरोली में हुए 54 वें विदर्भ प्रांत अधिवेशन में बुलढाणा नगर व चिखली नगर में पूरे समय विस्तारक के रूप में घोषणा की. इसी के एक हिस्से के रूप में धामणगांव अभाविप की ओर से वृषभ गोहने पूरे समय विस्तारक निकलने पर शुभकामनाएं देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यहां के सत्कार्य प्रसारक मंडल के सेवा स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष विधायक प्रताप अडसड, प्रमुख वक्ता अ. भा. वि. प. विदर्भ प्रांत अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत पर्बत, जिला प्रमुख प्रा. अभिजीत दोड, जिला संयोजक श्रवण देशपांडे तथा वृषभ गोहणे उपस्थित थे. इस अवसर पर सांघिक गीत नीरज गोहणे ने प्रस्तुत किया. प्रस्तावना अखिल भारतीय परिषद अमरावती जिला प्रमुख अभिजीत दोड ने रखी. कार्यक्रम दौरान विधायक प्रताप अडसड ने अपना व्यक्त करते हुए अनुभवों का कथन किया और शुभकामनाएं दी. पूरे समय कार्यकर्ता वृषभ गोहने ने अपना मनोगत व्यक्त किया. मुख्य वक्ता ने उपस्थितों के समक्ष विद्यार्थी परिषद की पार्श्वभूमि, कार्यों का स्वरूप, प्रचारक व विस्तारक पद्धती, छात्रों के सामने चुनौतियां आदि अनेक विषयों पर प्रकाश डाला. आभार प्रदर्शन अमरावती जिला संयोजक श्रवण देशपांडे ने माना.





