रिफार्म्स क्लब के चुनाव 22 को
चुनी जानी है 2026-28 की कार्यकारिणी

* अध्यक्ष और सचिव सहित 11 पद
* एड. सुनील देशमुख चुनाव अधिकारी नियुक्त
अमरावती/ दि. 4- शहर के प्रतिष्ठित रिफार्म्स क्लब के वर्ष 2026-28 कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 22 फरवरी को होने जा रहे हैं. एड. सुनील देशमुख को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है. उन्होंने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष और सचिव सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का चयन किया जाना है.
उल्लेखनीय है कि रिफार्म्स क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. सोमेश्वर निर्मल और सचिव राजेश राघानी है. राजेश राघानी ने द्बिवार्षिक चुनाव की सर्वसाधारण सभा आगामी रविवार 22 फरवरी को सुबह 11 बजे आहूत की है. मतदान की आवश्यकता पडी तो दोपहर 12 से 5 बजे दौरान होगा.
सोमवार से नामांकन
चुनाव अधिकारी एड. सुनील देशमुख ने बताया कि नामांकन पत्रों का वितरण केवल 300 रूपए देकर 7 और 8 फरवरी 2026 को शाम 7 से 10 बजे दौरान रिफॉर्म्स क्लब के सभासद ले सकते हैं. सोमवार और मंगलवार 9-10 फरवरी 2036 को शाम 7 से 10 बजे दौरान नामांकन दाखिल किए जा सकेेंगे. आगामी बुधवार 11 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. शाम 7 से 10 बजे दौरान वैध नामांकनो की लिस्ट क्लब के नोटिस बोर्ड पर लगाई जायेगी.
13 फरवरी को फाइनल लिस्ट
नाम पीछे लेने के लिए शुक्रवार 13 फरवरी को शाम 7 से 10 बजे दौरान अंतिम समय सीमा है. उसी प्रकार 14 फरवरी को शाम 7 से रात 10 बजे तक उम्मीदवार चाहे तो अपने नाम में सुधार कर सकता है. उसी हिसाब से बैलेट पेपर पर नाम प्रकाशित किया जायेगा. एड. सुनील देशमुख ने बताया कि आवश्यकता पडी तो रविवार 22 फरवरी को दोपहर 12 से 5 बजे दौरान वोटिंग होगा. शाम को ही मतगणना शुरू कर तत्काल नतीजे घोषित किए जायेंगे.





