युवा स्वाभिमान नगरसेवकों ने अंबादेवी की आरती कर शुरू की मनपा इनिंग

हिन्दुत्व का दिया संदेश, विधायक रवि राणा भी रहे मौजूद

* सभी ने देवी के चरणों में शीश नवाकर किया शहर विकास का संकल्प
अमरावती/ दि. 6- आम चुनाव पश्चात महापालिका के नये सदन का आज पहली आमसभा के साथ आगाज हुआ. आमसभा में जाने से पहले युवा स्वाभिमान के सभी 15 नगरसेवकों ने विधायक रवि राणा के नेतृत्व में अंबादेवी और एकवीरा देवी के दर्शन, पूजन, आरती की. अपनी मनपा पारी का प्रारंभ वायएसपी नगरसेवकों ने कुल स्वामिनी अंबा माता का आशीर्वाद ग्रहण कर किया. विधायक रवि राणा ने इस समय कहा कि बीजेपी का महापौर बनाने का संकल्प पूर्ण करने से वे अंबा माता और एकवीरा माता के चरणों में शीश नवाने आए हैं.

युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा, उपमहापौर सचिन भेंडे, गटनेता नाना ऊर्फ ज्ञानेश्वर आमले, नगरसेवक प्रा. प्रशांत आनंदराव वानखडे, नगरसेवक सुमती ढोके, नगरसेवक अजय मदनमोहन जयस्वाल, नगरसेवक किशोर चंद्रशेखर जाधव, नगरसेवक दीपक किसनलाल साहु, नगरसेवक नंदा धनंजय सावदे, नगरसेवक रजनी राजेश डोंगरे, नगरसेवक गौरी शैलेंद्र मेघवानी, नगरसेवक एड. प्रिती हर्षल रेवणे, नगरसेवक महेश धनराज मुलचंदानी, नगरसेवक योगेश रघुनाथ विजयकर, नगरसेवक अर्चना अशोक पांडे, नगरसेवक प्रियंका भुषण पाटणे तथा शहर अध्यक्ष संजय हिंगासपुरे, सोनाली नवले, कमल किशोर मालानी, उमेश ढोणे, संजय मुनोत, ज्योती सैरिसे, शैलेंद्र कस्तुरे, सोनु रुंगठा, पंकज शर्मा, विजय मलिक, संजय माहुलकर, प्रशांत कावरे, विलास वाडेकर, अविनाश काले, देवा शेंडे, तापडीया, प्रदिप अलोने, अजय घुले, बबनराव रडके, पराग चिमोटे, अण्णा कुंभलकर, करण डेंडवाल, अशोक पांडे, भुषण पाटणे, मुश्ताक भाई, शुभम उंबरकर व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सीएम को दिया शब्द पूर्ण
विधायक रवि राणा ने इस समय कहा कि बीजेपी का महापौर बनाने का प्रण किया था. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को शब्द दिया था. वह प्रण आज साकार हो गया है. यह क्षण अमरावती के राजकारण हेतु ऐतिहासिक होने का दावा कर विधायक राणा ने कहा कि महायुति धर्म का पालन करते हुए श्रीचंद तेजवानी को महापौर और सचिन भेंडे को उपमहापौर चुना गया है. उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत दादा को भी मनपा में महायुति की सत्ता आने की इच्छा थी. वह भी पूर्ण हो गई है. सही अर्थो में आज अजीत दादा को श्रध्दांजलि अर्पित हो रही है.

Back to top button