विद्यार्थियों को दी जीवन में सफलता प्राप्त करने की शुभकामना

10 वीं -12 वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह

* से.फ. ला हाईस्कूूल में आयोजन संपन्न
धामणगांव रेलवे/ दि. 7 – धामणगांव एज्युकेशन सोसायटी की ओर से संचालित सेठ फत्तेलाल लाभचंद हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना एवं विदाई समारोह हाल ही में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता धामणगांव एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष शरदकुमार अग्रवाल ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में धामणगांव एज्युकेशन सोसायटी के सचिव एवं से. फ. ला. हाईस्कूल शाला समिति अध्यक्ष एड. आशीष राठी उपस्थित थे. मंच पर सोसायटी के सहसचिव डॉ. असित पसारी, विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत शेडे, उप प्राचार्य अनिल लाहोटी एवं पर्यवेक्षक प्रमोद हातेकर उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत शेंडे ने की. उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर पूरे वर्ष अर्जित ज्ञान को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में प्रस्तुत करने का मार्गदर्शन किया. साथ ही उत्तर पुस्तिका में स्वच्छ एवं स्पष्ट लेखन करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि केवल शैक्षणिक परीक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन की परीक्षा में भी सफलता के लिए अच्छे संस्कार और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है. कार्यक्रम में विद्यार्थी वक्ता के रूप में प्रतीक्षा रागोर्ते (कक्षा 12 वीं झ कला), श्री निधि देव ( कक्षा 10 वीं) एवं प्रसाद अंबुलकर (कक्षा 10 वी) ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों के प्रति अपने मन:पूर्वक आभार व्यक्त किए. विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक सचिन कुर्लेकर एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की शिक्षिका आरती भांगे ने परिश्रम, अनुशासन और सही मार्ग पर चलकर उज्जवल भविष्य निर्माण का आवाहन किया. उन्होंने कहाा कि शालेय शिक्षा एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों की सफलता की राह सुगम होती है. कार्यक्रम में मार्गदर्शन पर भाषण देते हुए सोसायटी के सचिव एवं शाला समिति अध्यक्ष एड. आशीष राठी ने कहा, जीवन में केवल जीना ही नहीं है, बल्कि प्रत्येक अनुभव से सीखते रहना चाहिए. जिसे ज्ञान की भूख हो और जो किसी भी कार्य को अधूरा न छोडे, उसे सफलता अवश्य मिलती है. परीक्षा का सामना आत्म विश्वास के साथ करना चाहिए. डर के साथ नहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महावीर पगारिया ने किया. जबकि आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक प्रमोद हातेकर ने किया. समारोह का समापन विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं देकर किया गया. विद्यार्थियों ने जीवन में सफलता हेतु आवश्यक गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

Back to top button