65 वर्षीय नंदकिशोर मालवीय ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मास्टर्स चैंम्पियनशीप में शानदार प्रदर्शन

* संपूर्ण तहसील में किया जा रहा अभिनंदन
धारणी/दि. 7 –धारणी से 8 किमी दूरी पर स्थित एक छोटे से गांव धूलघाट रोड में रहने वाले 65 वर्षीय नंदकिशोर मालवीय ने नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशीप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया. 46 वी नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 28 जनवरी से 1 फरवरी दौरान तिरुअनंत पूरम केरला में किया गया थस. इस चैम्पियनशीप में ग्राम धूलघाट के 65 वर्षीय नंंदकिशोर मालवीय ने हिस्सा लिया. उन्होंने 2 किलोमीटर स्टीपल चेस रनिंग में तीसरां स्थान प्राप्त किया है. उन्हें ब्रांझ मेडल देकर सम्मानित किया गया. नंदकिशोर मालवीय यह धारणी के नेहरूनगर प्रभाग के पार्षद एवं स्वच्छता, आरोग्य सभापति सूरज मालवीय के फूफाजी है. नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशीप में शानदार सफलता प्राप्त करने पर विधायक केवलराम काले, जिला अध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर, पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, धारणी नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष सुनील चौथमल, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, सभापति, सभी नगर सेवक, धूलघाट वासियों तथा श्रीपाल पाल, सुपित मालवीय, मनीष मालवीय, सागर गुप्ता, पीयूष मालवीय, रवि नवलाखे, अप्पा पाटील, विजय मालवीय ने उन्हें शुभकामनाएं दी.