गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणी मुकाबला
उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अमरावती/दि.16- दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी का 2026-29 चुनाव आगामी 28 जून को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होने जा रहा है. उसी दिन दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरु होगी. इस चुनाव में नामांकन पीछे लेने की अंतिम तिथि 15 जून थी. अब इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी और कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
दि. गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव में हितेंद्र धाबलिया मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप में कामकाज संभाल रहे है. जबकि सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में खुशाल पटेल, राजेंद्र मालविया, राजू पारेख, रमेश कामदार और जीतेंद्र आनंदपारा काम देख रहे हैं. इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दिलीप मंजलजीभाई पोपट, डॉ. धीरेंद्र अमृतलाल आडतिया और डॉ. नीलेश बाबुलाल लाठिया चुनाव मैदान में है. जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नितिन कांतीलाल सेठ और एड. संजय शांतिलाल सांगाणी चुनाव मैदान में है.
12 सदस्य पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. इनमें अजय कांतीलाल मांडविया, अमृतलाल वालजीभाई पटेल, भरत गुलाबचंद मेहता, भरतकुमार जयसुखलाल भायाणी, चेतनकुमार छबिलदास लाठिया, धर्मेंद्र जवाहरलाल गगलानी, धर्मेश ब्रजलाल सागलानी, दिलीप चतुर्भुज वजीर, दिनेश प्रभुदास सेठिया, दीपक राजेंद्रप्रसाद ठक्कर, हर्षद मुकूंदराय उपाध्याय, जयेश त्रिभुवनदास जसापारा, जीतेंद्र शांतिलाल दोषी, किरण भगवानजी आडतिया, किशोर छोटेलाल कारिया, मनोज किशोरचंद्र गगलानी, मिलन विजयकुमार गांधी, मुकेश रसिकलाल गगलानी, एड. नीलेश हिम्मतलाल शाह, पियुष दौलतराय मेहता, राजेश कृष्णदास संतोषिया, सीए राजेश मगनलाल पटेल, रश्मीकांत मनसुखलाल गगलानी (पप्पु), सीमेश शरदकुमार श्रॉफ, सुरेशभाई वसंत माखेचा (ठक्कर), तुषार वसंतलाल श्रॉफ, योगेंद्र सूर्यकांत देसाई का समावेश है.





