ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल

वरुड तहसील के पुसली फाटा की घटना

वरुड /दि.16- तेज रफ्तार से दौड रहे ट्रैक्टर के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दुपहिया सवार की मृत्यु हो गई तथा महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. यह घटना पुसली फाटा के पास रविवार 14 जून की रात 9.15 बजे के दौरान घटित हुई. हादसे में मृतक का नाम रघु डोमु उईके है. जबकि जख्मी का नाम सुमित्रा उईके है.
जानकारी के मुताबिक पुसला के बाजार से रघु उईके और सुमित्रा उईके को घर लाने के लिए युवक दुपहिया से गया. रिश्तेदारों को घर लाते समय पुसली फाटा के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रघु उईके की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि सुमित्रा उईके गंभीर रुप से घायल हो गई. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया. इस प्रकरण में शेंदूरजनाघाट पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button