‘दृष्टि होगी तो सृष्टि दिखेगी’ नेत्रदान जागरूकता शिविर

विदर्भ आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजन

अमरावती/दि.16- श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के विदर्भ आयुर्वेद महाविद्यालय में नेत्रदान जागरूकता एवं नेत्र रोग निदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके, प्रा. डॉ. माधुरीताई चेंडके, संचालक डॉ. रवींद्र वाघमारे तथा प्राचार्य डॉ. संजय चोपकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
विश्व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष्य में शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा ‘दृष्टि होगी तो सृष्टि दिखेगी’ इस संकल्पना पर आधारित नेत्रदान जागरूकता एवं रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 55 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 20 से अधिक इच्छुक नागरिकों ने नेत्रदान के लिए पंजीकरण फॉर्म भरे. इस अवसर पर 12 जून को नेत्रदान जागरूकता व्याख्यान का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संचालक डॉ. रवींद्र वाघमारे ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. वानखेडे मैडम उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन शालाक्य विभाग की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. गार्गी खैरकर ने किया, जबकि विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति डाखोरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सज्जन संगई (विट्रो-रेटिनल सर्जन, अमरावती) ने नेत्रदान एवं रेटिना शल्य चिकित्सा में आधुनिक प्रगति विषय पर मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम का आयोजन शालाक्य तंत्र विभाग के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति डाखोरे, डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. सचिन बगड़े तथा स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. प्राची पाटले और डॉ. शीतल तुपे के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. मंजुषा कालमेघ, डॉ. निलेश इंगले, डॉ. क्रांतिकुमार आमले सहित अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. अंत में उपस्थित नागरिकों से नेत्रदान का संकल्प लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया. डॉ. देवेंद्र चौधरी ने आभार प्रदर्शन किया.

Back to top button