दो नाबालिगों के पास देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद
क्राईम ब्रांच के दल की बडनेरा में शहर में कार्रवाई

* देशी कट्टे समेत 81 हजार रुपए का माल जब्त
अमरावती/दि.7- क्राईम ब्रांच के दल ने मिली जानकारी के आधार पर बडनेरा शहर के रेलवे लाइन की तरफ जानेवाले कच्चे मार्ग पर जाल बिछाकर दो नाबालिगों को कब्जे में लेकर उनके पास से दो देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं.
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने अमरावती शहर मे अवैध रूप से शस्त्र रखनेवाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करने बाबत निर्देश दिए थे. इस आधार पर क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था , तब सहायक निरीक्षक महेश इंगोले, हवलदार गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तीक देशमुख, मंगेश परिमल, विशाल वाकपांजर, मिर्झा नईम बेग, विकास गुडधे, सागर ठाकरे, योगेश पवार, संदीप खंडारे, चेतन गुल्हाने, प्रभात पोकले के दल को जानकारी मिली की. बडनेरा शहर के शिवाजी नगर निवासी दो नाबालिग घातक शस्त्र कमर में लगाकर घुम रहे है. इस जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच के दल ने शिवाजी नगर नई बस्ती के रेलवे लाईन के तरफ जानेवाले कच्चे मार्ग पर जाल बिछाकर दोनों नाबालिगों को कब्जे में लिया और उनके पास से दो देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस जब्त किए. दोनों नाबालिगों के खिलाफ बडनेरा थाने में 3/25 आमर्र् एक्ट समेत 135 के तहत मामला दजर्र् किया हैं. यह भी पता चला है कि यह दोनों नाबालिग देशी कट्टे भुसावल से लाकर यहां बेचनेवाले थे.





