स्वच्छता कंत्राटी कर्मचारी अचानक पहुंचे मुंबई

अमरावती /दि.10 – जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के तहत कार्यरत जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन ग्राीमण के कंत्राटी कर्मचारी का मानधन शासन ने पिछले पांच माह से नहीं दिया है. उनकी दिवाली भी अंधेरे में गई है. इस कारण अब 9 फरवरी को मुंबई में हल्लाबोल करने की चेतावनी कंत्राटी कर्मचारियों ने दी है.
न्यायालय ने जिन कंत्राटी कर्मचारियों को 10 साल पूर्ण हुए, उन्हें शासन सेवा में कायम करने का निर्णय दिया है. इस पर शासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस कारण संबंधित कर्मचारियों ने 4 फरवरी से बेमियादी कामबंद आंदोलन की शुरुआत की है. अब 9 फरवरी को कंत्राटी कर्मचारियों ने मुंबई में हल्लाबोल करने की चेतावनी दी है. अपनी सभी मांगे मंजूर होने तक पीछे न हटने की जानकारी महाराष्ट्र राज्य पानी व स्वच्छता-शासकीय कंत्राटी कर्मचारी कृति समिति के अध्यक्ष रमाकांत गायकवाड ने दी. पिछले पांच माह से इन कंत्राटी कर्मचारियों को मानधन नहीं मिला है. आजाद मैदान में बेमियादी आंदोलन किया जाने वाला है.

Back to top button