स्कूल जाती छात्रा से गैंगरेप

चांदुर रेलवे की भयानक घटना

* तत्काल कार्रवाई कर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
* दो आरोपी अभी भी फरार
अमरावती/दि.10 – चांदुर रेलवे थाना अंतर्गत तरोडा ग्राम से अत्यंत भयानक समाचार प्राप्त हुआ है. जिसके अनुसार शाला जाती छात्रा को सडक किनारे खंडहर के पीछे ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर अनेक धाराओं में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को दबोच सलाखों के पीछे डाल दिया है. दो आरोपियों सम्यक राजेश कालपांडे और अजिंक्य गजानन शेलोकार की सरगर्मी से तलाश जारी है. भीषण घटना के आरोपी 18 से 22 साल के होने की जानकारी पुलिस शिकायत में दी गई है. जिले के साथ देहाती क्षेत्र गैंगरेप की घटना से दहल उठा है.
* हाथ-पैर पकडकर रेप
पीडिता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार पीडिता स्कूल जा रही थी, तब आरोपी सम्यक राजेश कालपांडे और अजिंक्य गजानन शेलोकार ने उसे बीच सडक रोका. भाई के मित्र होने से पीडिता दोनों को पहचानती थी. आरोपियों ने उसे गांव में बदनामी कर कई लडकों से लफडे होने का आरोप कर सडक किनारे जर्जर मकान के पीछे ले गए और जबरन अत्याचार किया. आरोपियों ने हाथ-पैर पकडकर उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी साहिल रोशन धुर्वे, कार्तिक गजानन शेलोकार और संकेत विनोद काले ने भी पीडिता के हाथ-पैर बांधकर रेप किया.
* तीन माह की गर्भवती
पीडिता को मासिक पाली न आने से वह अस्पताल गई. डॉक्टर्स ने चेक कर उसे तीन माह की गर्भवती बताया. तुरंत उसने अपनी मां के साथ घटना साझा की. मां ने पुलिस में शिकायत दी. यह घटना 7 जुलाई 2025 से 6 फरवरी 2026 दौरान होने की जानकारी शिकायत में दी गई है. पुलिस ने साहिल, कार्तिक व संकेत को पकड लिया है. आगे जांच भादंवि धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है. वाकया उजागर होने से सर्वत्र खलबली मची है.

Back to top button