सालबर्डी जत्रा हेतु 100 बसेस

50 हजार भाविकों को सुविधा

* एसटी निगम ने किया नियोजन, कल से सेवा
अमरावती/ दि. 12- आगामी रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व उपलक्ष्य मोर्शी के पास सालबर्डी में भरते मेले के मद्देनजर एसटी निगम ने 100 से अधिक बसों की व्यवस्था की है. कल से अमरावती और आसपास के डेपो से सालबर्डी के लिए यह बसेस रवाना होगी. थोडे किराए में श्रध्दालु सालबर्डी दर्शनार्थ आ जा सकेंगे. हालांकि एसटी को इससे लाखों रूपए की आमदनी भी होगी. मोटे तौर पर 50 हजार भाविकों के यातायात हेतु एसटी निगम ने नियोजन करने की जानकारी अधिकारियों ने दी.
इस प्रकार रहेगा किराया
एसटी निगम की बसों से सालबर्डी जानेवाले भाविकों के लिए अमरावती से 122 रूपए, वरूड से 51 रूपए, मोर्शी से 26 रूपए किराया लगेगा. इसमें भी महिला भाविकों से मात्र आधा शुल्क लिया जायेगा. उसी प्रकार 75 वर्ष से अधिक आयु के श्रध्दालु मुफ्त में जा- आ सकेंगे. एसटी निगम ने बताया कि कल 13 फरवरी से मंगलवार 17 फरवरी तक यह बसेस चलेगी. इसके लिए निगम ने अपनी लंबी दूरी की कुछ यात्री सेवाओं को डायवर्ट किया है.
पिछली बार 23 लाख आमदनी
एसटी अधिकारियों ने बताया कि सालबर्डी की मां शिवरात्रि यात्रा से पिछली बार निगम को 23 लाख 75 हजार रूपए की आमदनी हुई थी. 80 बसेस से 854 फेरिया की गई थी. 34160 कुल यात्रियों ने बसेस में सफर में किया था. इस बार 50 हजार से अधिक श्रध्दालु एसटी से सालबर्डी आना जाना करेंगे, ऐसी आशा है. सालबर्डी आनेवाले श्रध्दालुओं की संख्या लगातार बढ रही है. ऐसे में एसटी निगम ने अतिरिक्त स्टाफ भी नियुक्त किया है. यातायात नियंत्रण के लिए 15 स्वतंत्र अधिकारी दिन रात कार्यरत रहेंगे. सालबर्डी में तीन एकड भूमि पर अस्थायी बसस्थानक स्थापित किया गया है. वहां 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट ेमें अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत होंगे. उसी प्रकार कोई वाहन खराब होने की स्थिति में ब्रेक डाउन वैन हर समय मुस्तैद रहेगी.

Back to top button