पुलिस भर्ती रिपोर्टिंग टाइम अब तडके 4 बजे से
बीड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का असर

* निरीक्षक सोनोने ने जारी किया आदेश
अमरावती/ दि. 12- शहर के जोग स्टेडियम पर चल रही ग्रामीण पुलिस भर्ती की शारीरिक जांच प्रक्रिया हेतु अब अभ्यार्थियों को सबेरे 5 बजे की बजाय तडके 4 बजे ही पहुंच जाना होगा. भर्ती प्रक्रिया 4 बजे से शुरू कर देने की घोषणा जिला विशेष शाखा के निरीक्षक आधार सिंह सोनोने ने की है. उन्होंने मीडिया को बताया कि बुधवार को पुलिस भर्ती के पहले दिन बीड जिले में हुई दुखदायी घटना को देखते हुए धूप चढने से पहले शारीरिक जांच की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश वरिष्ठ कार्यालय से मिले हैं. अत: अब अभ्यार्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 5.30 बजे से घटाकर 4 बजे तडके किया गया है.
उल्लेखनीय है कि मैदानी जांच दौरान बीड जिले में एक उम्मीदवार की मृत्यु हो गई है. ऐसे में वरिष्ठ कार्यालय से भर्ती प्रक्रिया रिपोर्टिग समय के बारे म ें निर्देश प्राप्त हुए हैंं. अनुचित घटना टालने उम्मीदवारों की मैदानी जांच धूप चढने से पहले करने का नियोजन किए जाने की जानकारी निरीक्षक आधार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कल 13 से 26 फरवरी दौरान अब उम्मीदवारों को तडके 4 बजे जोग स्टेडियम पर हाजीर रहना होगा.