जगदीश मंदिर में भगवान रामदेव बाबा की ज्योत सहित सजीव झांकी

पुन: शुरू की गई सावन महीने की झांकियों की परंपरा

* भक्तों में अपार उत्साह, जय बाबारी से गूंज उठा वातावरण
अमरावती /दि.17 – जवाहर गेट के भीतर रंगारी गली के पास स्थित प्राचीन जगदीश अर्थात जगन्नाथ मंदिर में शनिवार से पुन: शुरू की गई सावन माह की झांकियों की परंपरा को सुंदर प्रतिसाद मिल रहा है. श्रध्दालु मंदिर और आयोजन से जुड रहे हैं. 15 अगस्त को भारत माता की झांकी बनाई गई. भक्त और राष्ट्रप्रेमियों ने उसके आगे शीश नवाया. अगले दिन रविवार को परचाधारी भगवान श्री रामेदवबाबा की सजीव झांकी ने श्रध्दालुओं का मन मोह लिया. बाबा की सांची ज्योत प्रज्वलित किए जाने से भाविकों का श्रध्दाभाव चरम पर रहा. संपूर्ण परिसर पिछमधरासू म्हारा पीरजी पधारिया… की आरती एवं बाबा के जयकारे से गूंज उठा था.
झांकी को देखने, सराहने लोग उमडे. सर्वश्री अन्ना पुरोहित, पवन पितलिया, अनिल छांगानी, संजय गुप्ता अयोध्यावासी, जुगलकिशोर लढ्ढा, राजेश छांगाणी, जगदीश गोयनका, मयूर सरबेरे सहित बडी संख्या में महिला वर्ग उपस्थित रहा. पुष्करणा फाउंडेशन के आयोजन की सभी सराहना कर रहे हैं. अब भगवान राम द्बारा स्थापित रामेश्वरम की झांकी साकार होगी.

Back to top button