सिंधी समुदाय का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान

परतवाडा में भाजपा की बैठक संपन्न

* विभाजन विभीषिका दिवस की रूपरेखा तैयार की गई
अचलपुर/दि.17– स्थानीय गुरूनानक नगर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन को लेकर नियोजन सभा आयोजित की गई. परतवाडा के गुरूनानक नगर में हुई इस बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रूपेश ढेपे प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
सभा को संबोधित करते हुए रूपेश ढेपे ने कहा कि विभाजन को विभीषिका का प्रत्यक्ष अनुभव करने वाले सिंधी समुदाय का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि बंटवारे में अपना सर्वस्व गंवाने के बावजूद सिंधी समाज के लोगों ने हिंदुस्तान आकर शून्य से शुरूआत की और अपने परिश्रम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बैठक में 14 अगस्त को युवा पीढी के सामने विभाजन की विभीषिका की दर्दनाक दास्तान प्रस्तु करने पर सहमति बनी. साथ ही देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जनजागृति अभियान चलाने की रूपरेखा भी तैयार की गई. बैठक में भाजपा के बडी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रतापराय वाधवानी का जन्म दिन मनाया गया. नियोजन सभा के अवसर पर सिंधी समुदाय गणेशनगर पंचायत के मुखी , पूर्व नगरसेवक, पूर्व शिवसेना नेता एवं प्रसिध्द पान मटेरियल विक्रेता भाई प्रतापराय वाधवानी का जन्मदिन भी मनाया गया. गुरूनानक नगर सिंधी पंचायत के मुखी जीवतराम दौलतानी ने पुष्पगुच्छ भेट कर प्रतापराय वाधवानी को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी.
भाजपा संगठन की और से रूपेश ढेपे ने शाल और श्रीफल भेट कर प्रतापराय वाधवानी का सत्कार किया. इस अवसर पर सभी कार्यकर्तोओं को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गई. वरिष्ठ नागरिक प्रतापराय वाधवानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में जीवतरामजी के अलावा मनोहर गिदवानी, दिलीप आसवानी, अमर मेघवानी, खुशाल थावानी, अरूण मेघवानी, शंकर बाशानी, अजय दानानी, अशोक डोडवानी, अमरलाल खटवानी, प्रिया सहजवानी, सोनी आहुजा, अनिल वीयानी, रिक्की टहलानी, कमलेश धावरानी, अशोक विधानी, अन्नु महाराज मिश्रा, कपिल मंडले, जानी गेहानी, रवि बजाज सहित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button