रिफार्म्स क्लब के चुनाव 22 को

अध्यक्ष पद हेतु दिवेश अग्रवाल और धनंजय बंड में मुकाबला

* चुनी जानी है 2026-28 की कार्यकारिणी
* अध्यक्ष और सचिव सहित 11 पद
* सचिव पद हेतु शरद चुटके और डॉ्. राजेश जावदे मैदान में
अमरावती/ दि. 14- शहर के प्रतिष्ठित रिफार्म्स क्लब के वर्ष 2026-28 कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 22 फरवरी को होने जा रहे हैं. अध्यक्ष और सचिव सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का चयन किया जाना है. अध्यक्ष पद हेतु दिवेश विजय अग्रवाल और धनंजय रावसाहब बंड मैदान में होने की जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी. उसी प्रकार सचिव पद के लिए शरद यादवराव चुटके एवं डॉ. राजेश श्रीधरराव जवादे में टक्कर हो सकती है.
गत रात नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई. जिसमें कार्यकारिणी के 9 पदों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. उनमें सर्वश्री रमेश गंगाराम असनानी, पुरूषोत्तम गिरधारीलाल बजाज, राहुल प्रदीप चढ्ढा, नितीन जुगलकिशोर शेंडुलकर, अंगद प्रतापराव देशमुख, डॉ. अश्विन कुमार देशमुख, कैलाश गिरोलकर, महेश केवल रामानी, हेमंत अजय लढ्ढा, रवीन्द्र महल्ले, कैलाश पडलकर, संजीता समीर पांडे, सारंग राउत, अमन सुभाष तलडा, भरत शरद तसरे, डॉ. राजेश उताणे, अनिल विखे, डॉ. अतुल यादगिरे का समावेश हैं. आगामी रविवार 22 फरवरी को आहूत क्लब की सभा में मतदान होगा.
उल्लेखनीय है कि रिफार्म्स क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. सोमेश्वर निर्मल और सचिव राजेश राघानी है. राजेश राघानी ने द्बिवार्षिक चुनाव की सर्वसाधारण सभा आगामी रविवार 22 फरवरी को सुबह 11 बजे आहूत की है. मतदान की आवश्यकता पडी तो दोपहर 12 से 5 बजे दौरान होगा. तुरंत काउंटिंग कर नतीजे घोषित किए जायेंगे. यह उल्लेखनीय है कि रिफार्म्स क्लब के सदस्यों ने उक्त इलेक्शन को केवल सेवा और जिम्मेदारी तथा विश्वास की प्रोसेस बताया है. सभी एक ही क्लब, एक ही परिवार का हिस्सा होने का भी संदेश आपस में जमकर चल रहा है. जिसमें सभी से सकारात्मक, एक दूसरे के प्रति आदर की भावना रखने का आवाहन है. चुनाव बाद भी वहीं बॉडिंग, वही आदर, वही मैत्री बनी रहें. यह संदेश दिया गया है.

Back to top button