कैलास गिरोलकर के जन्मदिन पर दिव्यांगों को गतिशीलता का उपहार

महाशिवरात्रि के अवसर पर हुआ आयोजन

* मुस्लिम दिव्यांग बालक को भी सम्मानपूर्वक तीन पहिया साइकिल प्रदान
* चांदुर रेलवे के चंद्रभागेश्वर मंदिर में हिन्दू मुस्लिम एकता का अनोखा संदेश
चांदुर रेलवे/ दि. 16 – महाशिवरात्रि के पावन और भक्तिमय वातावरण में चांदुर रेलवे शहर के चंद्रभागेश्वर महादेव मंदिर में सामाजिक प्रतिबध्दता और सर्वधर्म समभाव का हदयस्पर्र्शी संगम देखने को मिला. देवस्थान के अध्यक्ष तथा अमरावती के एकता प्रॉपर्टी ब्रोकर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष कैलास गिरोलकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैलास छाया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार 10 दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइइकलों का वितरण किया गया.
इस उपक्रम की विशेष बात यह है कि चांदुरवाडी के दिव्यांग मुस्लिम बालक शेख ताहा शकील शेख को भी सम्मानपूर्वक साइकिल प्रदान की गई. इस पहल के माध्यम से धर्म, जाति और पंथ से उपर उठकर मानवता का सच्चा संदेश दिया गया, जिसमें उपस्थित लोगों की आंखे खशी से नम हो गई और हदय गर्व से भर उठा. दिव्यांगजनों के जीवन में गतिशीलता आए, उनका आत्मविश्वास बढे और वे आत्मनिर्भर बने. इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
महाशिवरात्रि के पुण्य पर्व पर हुए इस वितरण से देवस्थान परिसर में सामाजिक एकता और भाईचारे का भावपूर्ण वातावरण निर्माण हुआ.
इस कार्यक्रम मेंं हभप देवी राधिका (वृंदावन धाम), नगराध्यक्ष प्रियंका नीलेश विश्वकर्मा, नगरसेवक नीलेश विश्वकर्मा, संस्थान के कार्याध्यक्ष बच्चू वानरे (न.प. उपाध्यक्ष), सचिव डॉ. प्रशांत कोठेकर, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सहसचिव नीलेश गुल्हाने, नगरसेवक गजाननन ठाकरे, आचल प्रधान, हभप राजेंद्र महाराज म्हस्के(बग्गी) आदि मान्यवर प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
इस अवसर पर दिलीप पडघाम (तलेगांव), प्रमोदिनी बनकर (घुईखेड), लता पोतदार (चा्ं रे. ), अनिता लाबाडे , शेख ताहा शकील शेख, अतुल तिखे, रघुनाथ गुल्हाने, अजय बारबुध्दे, प्रकाश गाते, किसना मेश्राम को तीन पहिया साइकिल वितरित की गई.
महाशिवरात्रि के दिन महादेव मंदिर में हुआ यह कार्यक्रम केवल साइकिल वितरण तक सीमित न रहकर मानवता ही सच्चा धर्म है का संदेश देनेवाला बना. चांदुर रेलवे शहर में ने इस माध्यम से एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और हिंदू मुस्लिम एकता की उज्जवल परंपरा को कायम रखा.

Back to top button